NEET UG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2022 (NEET UG 2022) आंसर-की (NEET UG Answer Key 2022) और नतीजे (NEET Result 2022) घोषित करने की डेट जारी कर है। आंसर-की और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आंसर-की चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद रिजल्ट 7 सि तंबर 2022 को घोषित किया जाएगा।
प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को 200 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति ऑनलाइन मोड में ही दर्ज कराई जा सकेगी।
नीट यूजी 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा देश के 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में 3,570 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक जयपुर में (52,351) और न्यूनतम पश्चिम सिक्किम (105) में थी। इसी तरह, भारत के बाहर अभ्यर्थियों की संख्या दुबई में अधिकतम (646) और थाईलैंड में न्यूनतम (6) थी।
How to Check NEET UG Answer Key 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे आंसर-की
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए NEET UG 2022 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
-अब आवेदन संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।