मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार 5 नवंबर 2025 से अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 9 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चॉइस भर सकते हैं।

MCC के अनुसार, चॉइस लॉकिंग की सुविधा 9 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे से शुरू होगी और रात 11:55 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 10 से 11 नवंबर 2025 तक चलेगी और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 13 से 20 नवंबर 2025 के बीच अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

ऐसे करें MCC NEET UG 2025 में चॉइस फिलिंग

स्टेप 1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “NEET UG Counselling 2025 Stray Vacancy Round Registration” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4. पंजीकरण के बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।

स्टेप 5. चयनित विकल्पों को जांचें और सबमिट करें।

स्टेप 6. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी रखें।

एमसीसी ने बताया कि स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और उम्मीदवार 9 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।