NEET UG 2025: NEET UG एडमिट कार्ड 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी यानी एंट्रेस टेस्ट के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगी। NEET UG 2025 के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई को होगी। जानकारी के मुताबिक NTA 1 मई, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट जारी किया जाएगा। NEET एडमिट कार्ड 2025 जारी करने से पहले, NTA उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा के शहर के बारे में सूचित करने के लिए NEET UG परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करगा। NEET UG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप 26 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।
टीएस इंटर सेकंड ईयर रिजल्ट इस दिन होगा जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्क्स मेमो
NEET UG 2025 के पेपर का क्या होगा पैटर्न
इस साल के नीट यूजी पेपर के पैटर्न की बात करें तो उसमे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे। भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न होंगे और 90 प्रश्न जीव विज्ञान विषय के होंगे। इन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे का समय होगा और परीक्षा कुल 720 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
मार्किंग्स की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे और सवाल अटेंप्ट न करने पर शून्य मिलेगा। वहीं किसी भी सवाल का गलत उत्तर देने पर एक अंक कम होगा।
’45 मिनट तक गिड़गिड़ाया, फिर भी नहीं देने दिया पेपर’, कर्नाटक के इस छात्र की आपबीती कर देगी हैरान
NEET UG 2025 कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नए होमपेज पर अपना रजिस्ट्रेश जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका NEET एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- NEET UG एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट ले लें।