राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2025 (NEET PG 2025) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आवंटन 21 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए एक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने NEET PG Exam 2025 के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ईमेल के माध्यम से आवंटित परीक्षा शहर की डिटेल भेजी जाएगी।
NEET PG 2025 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी NEET PG 2025 आवेदकों को एक स्पेशल ऑप्शन करेक्शन विंडो के दौरान अपने परीक्षा शहर के विकल्प को संशोधित करने का मौका दिया गया था। परीक्षा शहर के विकल्प को संपादित करने का विकल्प 13 जून, दोपहर 3 बजे से 17 जून, रात 11:55 बजे तक खुला था। परीक्षा केंद्र का शहर 21 जुलाई को साझा किया जाएगा, जबकि परीक्षा स्थल का सटीक विवरण एडमिट कार्ड में दिया जाएगा, जो 31 जुलाई, 2025 को जारी होने वाला है।
नीट पीजी 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
परीक्षा शहर आवंटन की घोषणा | 21 जुलाई, 2025 |
प्रवेश पत्र जारी | 31 जुलाई, 2025 |
नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि | (अलग से सूचित की जाएगी) |
NEET PG 2025 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड डालें और लॉगिन करें।
स्टेप 4. अब आपका नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड पर चेक करें यह डिटेल
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा केंद्र का विवरण
व्यक्तिगत विवरण
फोटो