राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) 21 जुलाई, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप की डिटेल जारी करेगा और इसके साथ ही पंजीकृत उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी डिटेल भेजी जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के 10 दिन बाद यानी 31 जुलाई, 2025 को नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र के शहर में परीक्षा केंद्र का नाम दिए बिना उसके स्थान की जानकारी दी जाएगी लेकिन 31 जुलाई को जारी होने वाले एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर की कंप्लीट डिटेल दी जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

नीट पीजी 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध, नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपनी लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 4. अब स्क्रीन पर आपकी परीक्षा शहर पर्ची/एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

कब और कैसे होगी नीट पीजी 2025 परीक्षा ?

नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जाएगा, जिसके प्रश्नपत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 उत्तर विकल्प होंगे और उम्मीदवारों को इन चार विकल्पों में से सही विकल्प को चुनना होगा।