नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्ज़ामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है।
FMGE December 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तारीख व समय |
| सूचना बुलेटिन जारी | 14 नवंबर 2025, दोपहर 3 बजे से |
| ऑनलाइन आवेदन | 14 नवंबर 2025, दोपहर 3 बजे से – 4 दिसंबर 2025, रात 11:55 बजे तक |
| परीक्षा तिथि | 17 जनवरी 2026 |
| परिणाम जारी | 17 फरवरी 2026 |
NBEMS ने पुष्टि की है कि FMGE दिसंबर 2025 की परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 17 फरवरी 2026 तक घोषित कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने पंजीकरण के साथ ही विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी किया है और उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. FMGE December 2025 सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन करें और व्यक्तिगत विवरण भरें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म पूरा करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5. सबमिट करने के बाद पुष्टि पेज (Confirmation Page) डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें।
Direct Link to NBEMS FMGE December 2025 Online Registration
