मुंबई विश्वविद्यालय ने आज शाम 5 बजे ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ या मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – mu.ac.in पर विजिट कर पूरा विवरण देख सकते हैं। मार्कशीट जमा करने में देरी के कारण, यूनिवर्सिटी ने प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों में बदलाव किया है। पहली मेरिट लिस्‍ट इससे पहले 13 जून को जारी होने वाली थी जिसे बाद में 17 जून के लिए रीशिड्यूल कर दिया गया। मेरिट लिस्‍ट शाम 5 बजे जारी की गई है।

इस साल डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए लगभग 2.8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अब तक 8.6 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। पिछले साल, लगभग 12.1 लाख अभ्यर्थियों ने मुंबई विश्वविद्यालय की सीटों पर बीकॉम पाठ्यक्रम में अधिकतम आवेदन किया था। इस वर्ष इस कोर्स के लिए 2.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्‍मीदवार पहली मेरिट लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अन्‍य सभी अपडेट के लिए छात्र हमारे साथ जुड़े रहें।

Live Blog

Highlights

    18:05 (IST)17 Jun 2019
    अन्‍य कोर्सेज़ का ये है कट-ऑफ

    ओपन-आर्ट्स- 91.17%
    ओपन-कॉमर्स- 95.60%
    ओपन-साइंस- 91.67%
    ओपन-डिप्लोमा- 91.67%
    गुजराती अल्पसंख्यक- 90.40%
    अन्य आरक्षण- 94.60%
    शारीरिक रूप से विकलांग- 89.60%

    17:59 (IST)17 Jun 2019
    मीठीबाई कॉलेज आर्ट्स स्‍ट्रीम का कट-ऑफ स्‍कोर ये है

    17:49 (IST)17 Jun 2019
    ये रहा है विषय-वार कट-ऑफ

    कॉमर्स (ओपन) -89.69%
    कॉमर्स (गुजराती) -82%
    B.com (ऑनर्स ओपन) - 89.23
    B.com (ऑनर्स गुजराती) - 86.46
    F.Y.B.Sc. Biotech (ओपन) - 83.00
    F.Y.B.Sc Biotech (गुजराती) - 70.77
    F.Y.B.Sc Biochem (ओपन) - 60.00
    F.Y.B.Sc, Biochem (गुजराती) - 54.77
    F.Y.B.Sc. कंप्यूटर साइंस (ओपन) - 75.00
    F.Y.B.Sc, कंप्यूटर साइंस (गुजराती) - 66.00

    17:30 (IST)17 Jun 2019
    ये है मेरिट लिस्‍ट डाउनलोड करने का तरीका

    मुंबई विश्वविद्यालय एडमिशन 2019 की मेरिट लिस्‍ट mu.ac.in पर उपलब्ध है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं और होमपेज पर दिख रहे मेरिट लिस्‍ट लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर मेरिट लिस्‍ट की पीडीएफ फाइल दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

    17:26 (IST)17 Jun 2019
    ऐसे करें मार्कशीट के लिए आवेदन

    यदि बोर्ड द्वारा मार्कशीट जारी नहीं की गई है, तो संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट की एक स्व-सत्यापित प्रति (Jpg / jpeg / png प्रारूप में) अपलोड की जानी चाहिए।

    17:25 (IST)17 Jun 2019
    पहली मेरिट लिस्‍ट रिलीज़, फौरन करें चेक

    मुंबई विश्वविद्यालय के तहत विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। छात्र इसे वेबसाइट mu.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।

    17:18 (IST)17 Jun 2019
    कागजातों का होगा सत्यापन

    पहली लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 18-20 जून तक चलेगी। बता दें कि अंतिम दिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे खत्म हो जाएगी।

    16:51 (IST)17 Jun 2019
    05 बजे जारी होगी पहली कट-ऑफ लिस्‍ट

    मुम्‍बई यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्‍ट शाम 05 जारी जारी की जाएगी। उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से मेरिट लिस्‍ट में अपनी उम्‍मीदवारी चेक कर सकेंगे।

    16:46 (IST)17 Jun 2019
    पिछले वर्ष ये रहे थे कट-ऑफ

    पिछले साल, मीठीबाई कॉलेज में, बीए प्रोग्राम के लिए कटऑफ 95.24 प्रतिशत रहा था। पोद्दार कॉलेज, माटुंगा में B.Com (ऑनर्स) कोर्स के लिए कट-ऑफ 94 प्रतिशत था जबकि आर्ट्स और साइंस स्‍ट्रीम के लिए कट-ऑफ 86.31 प्रतिशत और 89.80 प्रतिशत रहा था।

    16:35 (IST)17 Jun 2019
    इस दिन बंद हुए हैं रजिस्‍ट्रेशन

    मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 07 जून, 2019 को बंद कर दी गई थी। उम्मीदवारों ने वेबसाइट mum.digitaluniversity.ac के माध्यम से आवेदन किया था। दो लाख से अधिक छात्रों ने एडमिशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है।

    16:29 (IST)17 Jun 2019
    इतने छात्रों ने किया है एडमिशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन

    शैक्षणिक सत्र 2019-2020 के लिए मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2,20,400 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। एडमिशन की पहली मेरिट लिस्‍ट अब से कुछ देर में जारी होने वाली है।