MSBTE Diploma Result 2017 Winter: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (MSBTE) ने विंटर 2017 डिप्लोमा परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षार्थी अब अपने रिजल्ट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए आपको वेबसाइट http://www.msbte.org.in पर लॉगइन करना होगा। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप अपना रिजल्ट चेर कर सकते हैं। सबसे पहले महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन की वेबसाइट पर जाएं। अब ‘Winter 2017 Diploma Results’ के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी जानकारी भरें। जानकारी में आप अपना सीट नंबर या फिर एनरोलमेंट नंबर भर सकते हैं। डीटेल्स भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट खुल जाएगा, डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (MSBTE) की स्थापना 1963 में हुई थी। राज्य में बोर्ड का उत्तरदायित्व इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्सेज को डिजाइन और इम्प्लीमेंट करने का है। बोर्ड अपने एफिलेटिड संस्थानों के लिए इन डिप्लोमा प्रोग्राम्स की सुविधा मुहैया कराता है। हालांकि बोर्ड की स्थापना 1963 में हुई लेकिन इसे एक स्वायत्त संस्था का स्टेटल 1999 में मिला।