Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 at mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, maharashtraeducation.com: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए आज यानी 21 मई 2024 को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 को जारी करेगा। इस रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा और नतीजे जारी करने के तुरंत बाद महाराष्ट्र बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in, msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
Maharashtra Board SSC, HSC Result 2024 Direct Link
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और मां के पहले नाम को दर्ज करने के बाद अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 को 21 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित किया गया था। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए नतीजों की सबसे लेटेस्ट और सटीक LIVE UPDATE
Maharashtra Borad 12th HSC Result 2024 LIVE: Check Here
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 13,29,684 नए उम्मीदवारों में से 1,90,570 ने 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, 4,80,631 छात्रों ने 60 और 75 प्रतिशत अंकों के बीच अंक प्राप्त किए, जबकि 5,26,425 छात्रों ने अंक प्राप्त किए। 45 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड के सभी नौ डिवीजनों में से कोंकण डिवीजन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां जानें सभी क्षेत्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत।
कोंकण: 97.51 प्रतिशत
नासिक: 94.71 प्रतिशत
पुणे: 94.44 प्रतिशत
कोल्हापुर: 94.24 प्रतिशत
छत्रपति संभाजी नगर: 94.08 प्रतिशत
अमरावती: 93 प्रतिशत
लातूर: 92.36 प्रतिशत
नागपुर: 92.12 प्रतिशत
मुंबई: 91.95 प्रतिशत
2024: 91.87 प्रतिशत (कुल मिलाकर), 93.37 प्रतिशत (केवल नए छात्र)
2023: 91.25 प्रतिशत
2022: 94.22 प्रतिशत
2021: 99.63 प्रतिशत
2020: 90.66 प्रतिशत
साइंस: 97.82 प्रतिशत
आर्ट्स: 85.88 प्रतिशत
कॉमर्स: 92.18 फीसदी
वोकेशनल: 87.75 फीसदी
आईटीआई: 87.69 प्रतिशत
कुल पंजीकृत छात्र: 14,33,371
उपस्थित: 14,23,970
उत्तीर्ण: 13,29,684
उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.37 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 का रिजल्ट लिंक एक्टिव हो चुका है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र इन चार वेबसाइटों पर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
1. mahresult.nic.in
2, hscresult.mkcl.org
3. mahahsscboard.in
4. results.digilocker.gov.in
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम जारी हो चुका है, जिसमें सभी 9 डिवीजन के परिणाम सामने आ गए हैं और आकंड़ो के अनुसार, इन सभी डिवीजन में मुंबई डिवीजन का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है, जिसके कुल छात्रों में से 91.95 प्रतिशत छात्र ही महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है, जिसका रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया है।
महाराष्ट्र बोर्ड12वीं रिजल्ट 2024 के आकंड़ों के अनुसार, संभाजी नगर डिवीजन से एक छात्रा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉप किया है।
Maharashtra HSC 12th result direct link (रोल नंबर का उपयोग करके दोपहर 1 बजे अंक चेक करें)।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है और सामने आए आकंड़ो के अनुसार, छात्रों ने 26 विषयों में असाधारण प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आज घोषित महाराष्ट्र एचएससी कक्षा 12 के परिणामों में महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के नौ डिवीजनों में कोंकण डिवीजन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। अकेले कोंकण डिविजन से 97.51 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.37 प्रतिशत है।
इस साल पास प्रतिशत बढ़ सकता है लेकिन उससे पहले जान लीजिए पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत की डिटेल।
साइंस: 96.09 प्रतिशत
कॉमर्स: 90.42 फीसदी
वोकेशनल: 89.25 फीसदी
आर्ट्स : 84.05 प्रतिशत
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 रिजल्ट को घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड ने यह परिणाम 12वीं की तीनों स्ट्रीम के लिए जारी किए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणामों को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है, थोड़ी देर में नतीजों की जानकारी आपके सामने होगी।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ मिनट बाद शुरू हो जाएगी, जिसमें नतीजों के साथ अन्य जानकारी को साझा किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजों को नीचे बताई गई वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं।
-mahresult.nic.in
– hscresult.mkcl.org
– mahahsscboard.in
– results.digilocker.gov.in
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) कक्षा 12 बोर्ड के नतीजे 21 मई को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। हालांकि, एचएससी छात्र दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए 12वीं के नतीजे जारी करेगा। इन नतीजों को आज यानी 21 मई दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा और नतीजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1 स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
स्टेप 2 होम पेज पर कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा लिंक फ्लैश होगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 जो विंडो खुलेगी वहां अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4 इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से पिछले साल की तरह इस साल भी टॉपर्स के नाम की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पासिंग प्रतिशत और स्ट्रीम वाइस रिजल्ट की जानकारी दी जाएगी।
मंगलवार को महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए वैसे तो कई विकल्प हैं, लेकिन एक बेहतरीन विकल्प SMS के जरिए है जहां आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाना होगा।
वहां MH12 अपना रोल नंबर टाइप करें।
इस मैसेज को 57766 पर भेज दें।
जब रिजल्ट जारी होगा तो आपके उसी नंबर पर परिणाम भेज दिया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 में सभी स्ट्रीम की पासिंग पर्संटेज इस प्रकार है।
महाराष्ट्र बोर्ड साइंस स्ट्रीम – 96.09 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम- 90.42 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम- 84.05 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड वोकेशनल- 89.25 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 एचएससी 2024 परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइटों – mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर लाइव किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, MSBSHSE 21 मई को दोपहर 1 बजे कक्षा 12 इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित करेगा। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट – mahahsscboard.in और mahresult.nic.in से देख सकेंगे।