MP 10th 12th Ruk Jana Nahi Result 2022: मध्य प्रदेश ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
12वीं में परीक्षा में 41.04 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इसमें 56 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे, जिसमें से 23 हजार 350 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसी प्रकार 10वीं की परीक्षाओं के लिए 77,449 विद्यार्थी पंजीकृत थे और इनमें से 17948 परीक्षार्ती उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
जो विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं,वह दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की 28 जुलाई 2022 से किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया गया था। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा- निर्देश के तहत किया गया था। 10वीं में 59.54 फीसदी और 12वीं में 72 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक किया गया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक चली थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
How To Check MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए “RUK Jana Nahi” Yojna Exam Class 10th & 12th के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
