CHSE Odisha 12th Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा की ओर से आज 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने सूचित किया कि परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट सप्ताह भर के अंदर घोषित किया जाएगा।
इस 12वीं बोर्ड की तीनों स्ट्रीमों की परीक्षा में कुल 3,21,508 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 के बीच किया गया। साइंस स्ट्रीम में 78,077 और कॉमर्स स्ट्रीम 12वीं बोर्ड परीक्षा में 24,136 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
छात्रों को पास होने के लिए 33 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
How to Check CHSE Odisha 12th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए कक्षा 12 विज्ञान या वाणिज्य परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।