MP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Kab Aayega, Mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि परिणाम इस बार हर साल की तुलना में इस बार जल्दी जारी किए जाएंगे। चुनाव के कारण इस बार परिणाम जल्दी घोषित किए जा सकते हैं।

MP Board Result Today LINK | MP Board 10th 12th Result Direct Link LIVE: Check Here

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 20 अप्रैल के बाद जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी करने से पहले तारीख को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। माना जा रही है कि नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिव वेबसाइट पर रिजल्ट के लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

एक साथ जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर खबरें चल रही हैं कि एमपी बोर्ड एक ही दिन दोनों कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। हालांकि बोर्ड सूत्रों के अनुसार, 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। इससे पहले कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी स्ट्रीम के परिणाम भी एक दिन घोषित किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित करेंगे। इसी दौरान टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

ऑनलाइन कैसे देखें परिणाम

मपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या एमपी परिणाम mpresults.nic.in पर जाएं। वहां कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।