MP Board 10th 12th Result 2024 Date And Time: माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, एमपी बोर्ड का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम भी सामने होगा। बता दें कि 10वीं और 12वीं परिणाम की घोषणा mpbse.nic.in होगी। वहीं एमपी बोर्ड 5वीं और और 8वीं के परिणाम की घोषणा का लिंक राज्य शिक्षा केंद्र एमपी की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। छात्रों को परिणाम देखने के लिए rskmp.in पर जाना होगा।
MP Board 10th 12th Result 2024 Direct LINK: Check Here | MP Board Result Today Update
जानकारी के अनुसार, पहले एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद 5वीं और 8वीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस तरह कुल 35 लाख छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है।
15 अप्रैल रखा गया है लक्ष्य
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य्प्रदेश के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम जारी करने का लक्ष्य 15 अप्रैल रखा गया है। हालांकि इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड जल्द ही तारीखों का ऐलान करेगा।
16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द होगा खत्म
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं में 9 लाख से ज्यादा एवं 12वीं कक्षा में 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
एमपी बोर्ड 12वीं का पिछली साल ऐसा रहा रिजल्ट
रजिस्ट्रेशन किए हुए छात्र: 7,29,426
परीक्षी में उपस्थित छात्र: 7,27,044
छात्र उत्तीर्ण: 4,01,366
उत्तीर्ण प्रतिशत: 55.28%
एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 कब हुई थीं आयोजित
एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गईं थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 के बीच हुईं थीं। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं थी।