MP Police Constable Result 2023 Date: मध्य प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षाएं 12 अगस्त से 12 सितंबर, 2023 तक आयोजित कराई गई थीं। मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल ने 15 सितंबर, 2023 को इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी थी। तब से ही उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के रिजल्ट से जुड़ी एक जरूरी अपडेट सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 जनवरी तक एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। रिजल्ट आउट होने के बाद मध्य प्रदेश पेशेवर परीक्षा मंडल इसे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रतिबंधों के कारण रिजल्ट जारी होने में देरी हुई। अब चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जनवरी तक रिल्ट्स का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि यह तारीख मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से सामने आ रही है, इसपर चयन आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं है। हमारा सुझाव है कि उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट

  • – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और हिंदी या अंग्रेजी के लिंक पर क्लिक करें।
    – वेबसाइट के होम पेज पर जाकर, रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    – इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
    – विवरण सबमिट करने पर स्कोरकार्ड दिखेगा।
    – उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

बता दें कि लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा। तीसरे चरण में मेडिकल पास करने वालों की ही भर्ती होगी।