MP Police Constable Result 2023 Date: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के रिजल्ट से जुड़ी एक जरूरी अपडेट सामने आ रही है। 12 अगस्त से 12 सितंबर, 2023 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल (MPSSC) ने 15 सितंबर, 2023 को इस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। आंसर की आने के बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के रिजल्ट से जुड़ी जो अपडेट आ रही है वो ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 जनवरी तक परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। एक बार परिणाम आ जाने के बाद आवेदक मध्य प्रदेश पेशेवर परीक्षा मंडल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के रिजल्ट में देरी का कारण अभी हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को बताया जा रहा है। चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। अब जब सबकुछ व्यवस्थित हो गया है तो माना जा रहा है कि 17 जनवरी तक रिजल्ट्स का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि यह तारीख मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से सामने आ रही है। इसपर मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल (MPSSC) की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। हम अभ्यर्थियों को सलाह दे रहे हैं कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर जरूर बनाए रखें।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और हिंदी या अंग्रेजी के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाकर, रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, उस पेज पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। सारी डिटेल सबमिट करने पर स्कोरकार्ड दिखेगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।