MP Police Constable Result 2023 Date: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एमपी के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसकी लिखित परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक कराई थी। सितंबर महीने के बाद से ही अभ्यर्थियों को लगातार परीक्षा के नतीजों का इंतजार है।
MP Police Constable Exam 2023 Result कब आएगा?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट ये है कि फरवरी महीने में किसी भी दिन इसे जारी किया जा सकता है। दरअसल राज्य में विधानसभा चुनावों के कारण नतीजों में देरी हुई। अब जब नई सरकार को बने करीब 3 महीने हो गए हैं तो परिणामों को लेकर सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। अनुमान है कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखने का सुझाव दिया जाता है।
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और
हिंदी या अंग्रेजी के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर जाकर, रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- विवरण सबमिट करने पर स्कोरकार्ड दिखेगा।
स्टेप 5- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
सितंबर 2023 में हुई इस लिखित परीक्षा में वही अभ्यर्थी पास होंगे जिन्हें परीक्षा प्रशासन द्वारा स्थापित न्यूनतम कट-ऑफ अंक मिलेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अगले पड़ाव पर फिजिकल एग्जाम और ट्रेड टेस्ट देना होगा।