MP Deled Result 2024 Declared: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE या MPBOSE) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन परीक्षा परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

MP DElEd 1st year result 2024 Direct Link

MP DElEd 2st year result 2024 Direct Link

MP DElEd 1st 2nd year Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद ‘डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) – प्रथम वर्ष संभावना-I परीक्षा परिणाम जुलाई-2024’ या ‘डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) – द्वितीय वर्ष संभावना-I परीक्षा परिणाम जुलाई-2024’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी है।

स्टेप 4. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।