MP Board 12th class Topper Priyal Dwivedi Success Story: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने मंगलवार (6 मई 2025) को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। एमपी बोर्ड 12वीं में इस साल मैहर जिले में अमरपाटन की रहने वाली प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है।
IAS बनना चाहती हैं प्रियल द्विवेदी
साइंस स्ट्रीम की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने 98.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। उन्हें 500 में से कुल 492 मार्क्स मिले हैं। प्रियल की इस उपलब्धि के लिए मैहर की डीएम साहिबा रानी बाटड ने भी शुभकामनाएं दी हैं। डीएम मैडम की बधाई प्रियल के लिए काफी अहम है क्योंकि प्रियल खुद IAS ऑफिसर बनना चाहती हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा में यह कीर्तिमान रचकर बाकी स्टूडेंट्स के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
MP Board 10th Topper 2025: Who is Pragya Jaiswal
टॉप करने की नहीं थी उम्मीद- प्रियल
साधारण पृष्ठभूमि से आने वालीं प्रियल ने टॉप करने के बाद बताया है कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह टॉप करेंगी। हालांकि उन्होंने यह जरूर विश्वास था कि वह टॉप 10 के अंदर रहेंगी। प्रियल ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उन्होंने कहा कि मैं रोजाना स्कूल जाती थी। होमवर्क समय से करती थी। मैंने NCRT बहुत पढ़ी थी मैंने। पेपर दिया तो इसका फायदा भी मिला। बाकी मेरी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है।
कुछ ऐसा है प्रियल द्विवेदी का स्कोरकार्ड?
प्रियल द्विवेदी ने मैथ-साइंस संकाय में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं और पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वह कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं। उन्होंने हिंदी में 100 में से 100, अंग्रेजी में 97, गणित में 98, फिजिक्स में 97 और केमेस्ट्री में पूरे 100 मार्क्स हासिल किए हैं।