मध्य प्रदेश में बोर्ड एग्जाम के नतीजों का इंतजार 16 लाख बच्चे कर रहे हैं। राज्य में करीब एक महीने तक चली बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का हर किसी को इंतजार है। एमपी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू हुई थी। वहीं 12वीं के पेपर 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च को खत्म हुए थे। पेपर खत्म होने के बाद अब कॉपियों की चेकिंग का काम बहुत तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पेपर चेकिंग का काम खत्म होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच में घोषित किया जा सकता है। एमपी में इस साल 10वीं और 12वीं दोनों को मिलाकर करीब 16 लाख बच्चों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक एमपीबीएसई की वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

रिजल्ट के लिए यह जानकारी रखें पास

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के मध्य में जारी कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर दर्ज करना होगा। यह जानकारी आपको एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या एमपी परिणाम mpresults.nic.in पर जाएं। वहां कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।