मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्दी ही एमपी बोर्ड (MP Board 2023) 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। एमपी बोर्ड के छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ताजा रिपोर्टस के अनुजार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई 2023 के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
लोकल रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट रिलीज की आखिरी तारीख 5 मई, 2023 है। हालांकि एमपी बोर्ड ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट रहने के लिए मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को देखते रहें। इससे रिजल्ट से जुड़ी जब भी कोई नई जानकारी आएगी आपको पता लग जाएगा औऱ आप किसी भ्रम की स्थिति में नहीं पड़ेंगे।
ऐसा भी हो सकता है कि परीक्षा परिणाम शायद अप्रैल 2023 के अंतिम हफ्ते में ही घोषित कर दिए जाएं। छात्र अपना रिजल्ट mpresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक हुई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक संपन्न हुई थी। इन दोनों की परीक्षाओं में करीबा 8 लाख छात्रों ने भाग लिया था। रिपोर्ट है कि 10वीं औऱ 12वीं दोंनों के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। जिसमें 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के परिणाम पहले घोषित होंगे।
रिजल्ट आउट होने के बाद इसे पास प्रतिशत अंको के साथ जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जांच कर सकते हैं। वहीं एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधिक अधिक अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in को चेक करते रहें।
कैसे देखें रिजल्ट-
- अपना एडमिड कार्ड साथ रखें
- सबसे पहले mpresults.nic.in पर जाएं
- इसके बाद Results 2023 पर क्लिक करें
- इसके बाद 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें
- जरूरी जानकारी दर्ज करें
- परिणाम आपके सामने होगा
- प्रिंटआउट लेना ना भूलें