एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं में 500 में से 495 अंक पाकर अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। इस बार एमपी बोर्ड 10वीं में पासिंग प्रतिशत 58.10% औऱ 12वीं में पासिंग प्रतिशत 64.59 प्रतिशत रहा है। बता दें कि इस बार एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप 10 लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। टॉप 10 में नौ लड़कियां हैं। टॉप 5 में चारों टॉपर लड़कियां हैं। पांचवां स्थान एक लड़के ने हासिल किया है। बाकी शेष लड़कियां हैं।

यहां देखें टॉप एमपी बोर्ड टॉप 5 लिस्ट

अनुष्का अग्रवाल- 495 अंक

रेखा रेबारी- 493

इश्मिता तोमर-493

स्नेहा पटेल-493

सौरभ सिंह-492

यहां देखें पूरी लिस्ट

पहली रैंक-अनुष्का अग्रवाल 495, दूसरा रेबा रेबारी 493, दूसरा इश्मिता तोमर 493, दूसरा स्नेहा पटेल 493, दूसरा सौरभ सिंह 492, तीसरा सौम्या सिंह 491, चौथा जोयल रघुवंशी 491, चौथा अंकिता उरमलिया 491, चौथा खुशबू कुमारी 491, पांचवा प्रगति असाटी 490, श्रुति तोमर- 400, गुनगुन शाक्य- 490

अनुष्का अग्रवाल कौन हैं

अनुष्का मंडला के नैनपुर मंजला की रहने वाली हैं। अनुष्का ज्ञान ज्योति इंग्लिस मीडियम नैनपुर की छात्रा हैं। बता दें कि 10वीं के परिणाम में नैनपुर का दबदबा है। यहां के 6 छात्रों ने स्थान हांसिल किया है। जिसमें से 5 तो ज्ञान ज्योति स्कूल से हैं।

कहां देखें परिणाम

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।

कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

अपने रोल नंबर के लिए अपना एडमिड कार्ड अपने पास रख लें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परिणाम 2024 पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें

अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस मार्कशीट को डाउनलोड कर अपने पास रख लें। आगे इसकी जरूरत पड़ेगी।