MP Board MPBSE 10th Result 2021 Date and Time: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट आज यानी 14 जुलाई 2021 को जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। सभी रजिस्टर्ड छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इस वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

बोर्ड ने घोषणा की है कि इस साल MP Board 10th Result शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा। आमतौर पर बोर्ड द्वारा छात्रों का रिजल्ट दोपहर 11 से 12 बजे के बीच जारी किया जाता है लेकिन इस साल यह एक तय समय पर जारी किया जाएगा। वहीं साल 2020 में कक्षा 10 का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित किया गया था। जबकि, ‌ साल 2019 में यह रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। इस साल कोविड-19 महामारी के चलते रिजल्ट देर से जारी किया जा रहा है।

बता दें कि कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल 2021 को आयोजित की जानी थी। इसके लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्टर किया था। फिर देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। अब कक्षा 10 का रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी किए गए क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा को 50% वेटेज, यूनिट टेस्ट को 30% वेटेज और इंटरनल असेसमेंट को 20% वेटेज दिया जाएगा।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा MPBSE Mobile App पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड छात्रों को अपना रोल नंबर भर करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।