MP Board MPBSE 10th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज अपने आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा शाम 4:00 बजे छात्रों का रिजल्ट घोषित किया। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सभी छात्र MPBSE Mobile App पर भी कक्षा 10 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड छात्रों को अपना रोल नंबर भर करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।

How to check MPBSE 10th Result 2021

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpresults.nic.in या https://mpbse.mponline.gov.in या http://www.mpbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर ‘MP Board 10th Result 2021’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें।

स्टेप 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5: अब आप MPBSE 10th Result चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बता दें कि कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल 2021 को आयोजित की जानी थी। इसके लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्टर किया था। फिर देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। अब बोर्ड द्वारा जारी किए गए क्राइटेरिया के आधार पर छात्रों का रिजल्ट तैयार किया गया है। साल 2020 में कक्षा 10 का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित किया गया था। जबकि, ‌साल 2019 में यह रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। इस साल कोविड-19 महामारी के चलते रिजल्ट देर से जारी किया जा रहा है।