MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time, Kab Aayega Sarkari Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार का इंतजार लगभग 16 लाख छात्र कर रहे हैं। आज एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी कर दिया गया।
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: Check Here
अब एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं को लेकर किसी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कल एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। बता दें कि कल यानी 24 अप्रैल को शाम 4 बजे के बाद एमपी बोर्ड का परिणाम जारी किया जा सकता है।
छात्रों को सलाह है कि वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in या mpresults.nic.in का नोटिफिकेशन चेक करते हैं। इसके अलावा वे अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। हम हर पल की अपडेट दे रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं या 12वीं के नंबर बढ़ाने या पास कराने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से सावधान रहें। इस बार करीब 16 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
परिणाम जारी करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। परिणाम जारी होने से एक दिन पहले ही तारीख और समय को लेकर बोर्ड के अधिकारी नोटिफिकेश जारी कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों ने तारीख को लेकर पुष्टि कर दी है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के कारण इस बार नतीजे लगभग एक महीने पहले जारी किए जाने की संभावना है। सबसे पहले बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के अंक जारी किए थे। इसके बाद यूपी बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए। अब एमपी बोर्ड के छात्र बेसब्री से बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नजीते जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स के रिजल्ट के लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऑनलाइन कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम
mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परिणाम 2024 पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें
अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस मार्कशीट को डाउनलोड कर अपने पास रख लें। आगे इसकी जरूरत पड़ेगी।
कब होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम