MP Board 10th 12th Result 2024, MPBSE Result Link at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा आयोजित 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले 16 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि एमपी बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी की मानें,तो एमपीबीएसई मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी होने में बस कुछ दिन बाकी हैं और बोर्ड 25 अप्रैल 2024 को परिणाम जारी कर सकता है।

MP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link | MP Board Result Today Direct Link LIVE

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नतीजों का लिंक एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां एमपी बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 16 लाख छात्र अपने परिणामों की जांच रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की सहायता से देख सकेंगे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट 2024 की हर छोटी बड़ी खबर की सबसे तेज जानकारी की यहां जानें LIVE UPDATE

Live Updates
18:55 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: पहले जारी होंगे 5वीं और 8वीं के परिणाम

एमपी बोर्ड पहले 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी करेगा। इसके बाद 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।

17:59 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: परिणाम को लेकर हर जानकारी है यहां

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड के नतीजों की घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है। 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किए जा सकते हैं।

17:25 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है नोटिफिकेशन

रिजल्ट जारी करने से पहले तारीख को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

16:51 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड का परिणाम इस बार जल्द होगा जारी, ये है वजह

एमपी बोर्ड का परिणाम इस बार चुनाव के कारण जल्दी जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

16:29 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं परिणाम से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी यहां

मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं परिणाम से जुड़ी सारी जानकारी यहां मिलेगी। हम यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।

15:58 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड इस बार जल्द जारी करेगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड इस बार जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा। चुनाव के कारण इस बार परिणाम की घोषणा जल्दी की जा रही है।

15:28 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है नोटिफिकेशन

एमपी बोर्ड परिणाम को लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। छात्र समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट का नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

14:33 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: कैसे चेक करें परिणाम

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं

होम पेज पर दिए गए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें

लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें

आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

भविष्य की जरूरत के लिए परिणाम डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट रख लें

14:00 (IST) 19 Apr 2024
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) 20 अप्रैल, 2024 के बाद कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा कर सकता है। हालांकि, तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

19:23 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: 16 लाख स्टूडेंट्स लगाए बैठे हैं टकटकी

मध्य प्रदेश में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार है। इस साल एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी।

18:40 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल के टॉपर्स और पासिंग प्रतिशत

पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं का पासिंग प्रतिशत 55.28 फीसदी था और 10वीं का पास प्रतिशत 63.29 फीसदी रहा था। 2023 में एमपी बोर्ड 10वीं में इंदौर के पिंक फ्लॉवर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र मृदुल पाल ने टॉप किया था। उन्हें 500 में से 494 अंक मिले थे।वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में आर्ट्स से मौली नेमा ने टॉप किया था। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया था।

17:03 (IST) 18 Apr 2024
MPBSE, MP Board Result 2024 LIVE: 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2024 MP?

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर खबरें चल रही हैं कि एमपी बोर्ड एक ही दिन दोनों कक्षा के नतीजे जारी करेगा। हालांकि बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, दोनों 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन 20 अप्रैल 2024 को घोषित किए जाएंगे।

15:16 (IST) 18 Apr 2024
MPBSE, MP Board Result 2024 LIVE: दो विषयों में फेल होने पर क्या है विकल्प ?

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद, जो छात्र 1 या 2 विषय में फेल होंगे, वह एमपी बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठ सकते हैं और पूरक परीक्षा को पास करके अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

14:09 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: कब जारी हो सकता है रिजल्ट ?

एमपी बोर्ड सूत्रों से आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बोर्ड इस बार एक महीना पहले परिणामों को जारी कर सकता है। पिछली बार 25 मई 2023 को बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया और इस बार 20 से 25 अप्रैल तक नतीजे जारी होने की उम्मीद लगाई गई है।

13:34 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं के कितने छात्र हुए पास ?

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं में पिछले साल यानी 2023 में कुल 7,29,426 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 7,27,044 छात्रों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा देने वाले छात्रों में से 4,01,366 छात्रों को सफलता मिली थी।

13:12 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल कौन थे एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर ?

पिछले साल एमपी बोर्ड के 11 छात्र-छात्राओं ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा किया था, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।

रैंक 1- मृदुल पाल (494 अंक)

रैंक 2- प्राची गढ़वाल (493 अंक)

रैंक 2- कीर्ति प्रभा मिश्रा (493 अंक)

रैंक 2- स्नेहा लोधी (493 अंक)

रैंक 3- अनुभव गुप्ता (492 अंक)

रैंक 3- अभिषेक परमार (492 अंक)

रैंक 3- उन्नति अग्रवाल (492 अंक)

रैंक 3- आस्था सिंह (492 अंक)

रैंक 3- राधा साहू (492 अंक)

रैंक 3- सुदीक्षा कटारे (492 अंक)

रैंक 3- प्रिया ठाकरे (492 अंक)

12:46 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के कितने छात्र हुए पास ?

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 की बात करें, तो पिछले साल 10वीं कक्षा में 63.23 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली थी। दूसरी तरफ 12वीं में सफल होने वाले छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 55.28 प्रतिशत था।

12:29 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: कब जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को जारी करने का नोटिफिकेशन आज जारी किया जा सकता है।

11:48 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए क्या डिटेल चाहिए ?

पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जांचने के लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।

11:07 (IST) 18 Apr 2024
MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1. सबसे पहले mpresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे 10thResult 2024 या 12thResult 2024 पर क्लिक करें।

स्टेप 3. विकल्प चुनने के बाद अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के साथ प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

21:39 (IST) 17 Apr 2024
MP Board Result Result 2024 LIVE: स्क्रूटनी का विकल्प मिलेगा छात्रों को

एमपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परिणाम आने के बाद जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। स्क्रूटनी से संबंधित जानकारी के लिए छात्र mpbse.mponline.gov.in पर चेक करते रहें। स्क्रूटनी का रिजल्ट 15 दिन के अंदर आ जाएगा।

19:37 (IST) 17 Apr 2024
MP Board Result Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड एक साथ जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। रिजल्ट की तारीख को लेकर कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। तारीख की घोषणा एक दिन पहले की जाएगी। उसके बाद परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जा सकते हैं।

17:57 (IST) 17 Apr 2024
MP Board Result Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड में पास होने के कितने प्रतिशत अंक चाहिए ?

2024 की एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

17:32 (IST) 17 Apr 2024
MP Board Result Result 2024 LIVE: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे ?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024: पिछले साल, एमपी बोर्ड ने 25 मई को कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी किए थे, मगर इस सालआ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड पिछले साल से कुछ दिन पहले अप्रैल में ही नतीजों को जारी कर सकता है।

16:47 (IST) 17 Apr 2024
MP Board Result Result 2024 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे एमपी बोर्ड परिणाम 2024

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10 और 12 के परिणामों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in, और mahypradesh.shiksha के माध्यम से देख सकेंगे।