स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2026 की अस्थायी परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इस बार बड़ा बदलाव यह है कि इंजीनियरिंग और फार्मेसी प्रवेश परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, ठीक जेईई मेन की तरह। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
सीईटी सेल ने पीसीएम (भौतिकी, रसायन, गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान) समूहों के लिए अलग-अलग तिथियां जारी की हैं। दो सत्रों की व्यवस्था के तहत छात्र एक या दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे, और प्रवेश प्रक्रिया में उनके बेहतर स्कोर को माना जाएगा।
MHT CET 2026: परीक्षा तिथियां
सेशन 1
PCM ग्रुप : 11 से 19 अप्रैल 2026
PCB ग्रुप: 21 से 26 अप्रैल 2026
सेशन 2
PCB ग्रुप: 10 और 11 मई 2026
PCM ग्रुप: 14 से 17 मई 2026
पहला सत्र छात्रों को वर्ष की शुरुआत में परीक्षा का अवसर देगा, जबकि दूसरा सत्र बेहतर प्रदर्शन या अनुकूल तारीख चुनने के लिए दूसरा विकल्प प्रदान करेगा।
अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए CET तिथियां
सीईटी सेल ने मार्च 2026 से शुरू होने वाली अन्य पेशेवर परीक्षाओं की तिथियां भी जारी की हैं। प्रमुख परीक्षाएं इस प्रकार हैं।
MAH-MPEd CET 2026: 24 मार्च
MAH-MPEd फील्ड टेस्ट: 25 मार्च
MAH-MHMCT CET 2026: 25 मार्च
MAH-B.Ed (जनरल/स्पेशल) एवं B.Ed ELCT CET 2026: 27 से 30 मार्च
MAH-MCA CET 2026: 30 मार्च
MAH-LLB (3 वर्ष) CET 2026: 1-2 अप्रैल
MAH-BPEd CET 2026: 4 अप्रैल
MAH-BPEd फील्ड टेस्ट: 5 से 7 अप्रैल
MAH-BDesign CET 2026: 5 अप्रैल
MAH-MBA/MMS CET 2026: 6 से 8 अप्रैल
MAH-BEd.MEd CET 2026: 9 अप्रैल
MAH-AAC CET 2026: 10 से 13 अप्रैल
MAH-MHT CET (PCM): 11 से 19 अप्रैल
MAH-MHT CET (PCB): 22 से 30 अप्रैल
MAH-B.HMCT/BCA/BBA/BMS/BBM CET 2026: 28 से 30 अप्रैल
MH-DPN/PHN CET 2026: 4 मई
MH Nursing CET 2026: 6-7 मई
MAH-LLB (5 वर्ष) CET 2026: 8 मई
MBA प्रवेश परीक्षा भी दो बार
इंजीनियरिंग और फार्मेसी ही नहीं, एमबीए प्रवेश परीक्षा भी दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। दूसरा सत्र 9 मई 2026 को होगा।
सीईटी सेल जल्द ही अंतिम एमएचटी सीईटी 2026 टाइमटेबल जारी करेगा। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Direct link to download MHT CET 2026 Exam schedule
