MHT CET 2016 यानि राज्य समाईक प्रवेश परीक्षा कक्ष के प्रवेश पत्र आ गए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आप MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2016.co.in पर जा सकते हैं। यह परीक्षाएं 5 मई को होंगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट्स को Click Here to Download Admit Card नाम का एक लिंक दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी। यहां पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया हुआ सिक्योरिटी की डाल कर लॉग-इन करना होगा। यहां से आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते हैं या चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि आप सिर्फ 30 अप्रैल तक ही यहां से प्रिंट ले सकते हैं। इसके बाद यह लिंक बंद हो जाएगा। बता दें कि MHT-CET 2016 एक कंबाइंड प्रवेश परीक्षा है जो कि सभी हेल्थ, इंजीनियरिंग और फार्मेसी के डिग्री कोर्सों के लिए ली जाती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। हालांकि 2014-2015 की महाराष्ट्र स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की परीक्षा जेईई मेन के द्वारा ली गई थी। लेकिन आने वाले शिक्षा सत्र में यह परीक्षा डीटीई के द्वारा ली जाएगी। इसमें हेल्थ साइंस और फार्मेसी की परीक्षाएं भी शामिल होंगी।