साल 2025 के मार्च महीने का आगाज हो चुका है। नया शैक्षणिक वर्ष शुरू होने से पहले मार्च का महीना छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहता है। हालांकि कई राज्यों में मार्च के महीने में बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी तो वहीं कई राज्यों में बोर्ड एग्जाम समाप्त हो जाएंगे। ऐसे में मार्च में होली जैसा बड़ा फेस्टिवल होने की वजह से छात्रों को त्यौहारों की छुट्टियां मिलने वाली हैं।

मार्च में स्टूडेंट्स को मिलने वाली छुट्टियां

होलिका दहन

13 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। रंग वाली होली 14 मार्च की है, लेकिन 13 तारीख को भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहने की संभावना है। होलिका दहन का पर्व उत्तर भारत के कई राज्यों में खासकर मनाया जाता है और इस दिन कार्यालय भी बंद रहते हैं।

Haryana Paper Leak: नूंह में 12वीं के बाद 10वीं का भी पेपर लीक, कुल 10 आरोपी गिरफ्तार

14 मार्च को धुलंडी की छुट्टी

13 तारीख के बाद 14 को तो देशभर में स्कूल बंद रहेंगे। देशभर में मनाया जाने वाला यह त्यौहार रंगों का त्यौहार है। होली के दिन ना सिर्फ स्कूल बल्कि सभी शिक्षण संस्थान, सरकारी दफ्तर और प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे।

मार्च में पड़ने वाली कुल छुट्टियां

  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) – होलिका दहन
  • 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार) – होली
  • 30 मार्च, 2025 (रविवार) – उगादि, गुड़ी पड़वा, और चैत्र सुखलादि
  • 31 मार्च, 2025 (सोमवार) – ईद-उल-फितर
  • पांच शनिवार और रविवार

होली की कहां-कहां पर कितने दिन की है छुट्टी?

उत्तर प्रदेश – 13 और 14 मार्च (दो दिन)
बिहार – 13 मार्च (एक दिन)
उत्तराखंड – 13 और 14 मार्च (दो दिन)
मध्य प्रदेश – 14 मार्च (एक दिन)
हरियाणा – 14 मार्च (एक दिन)
राजस्थान – 13 और 14 मार्च (दो दिन)
पश्चिम बंगाल – 14 मार्च (एक दिन)