2024 के शैक्षणिक सत्र में फरवरी की तुलना में मार्च के महीने में स्कूलों में ज्यादा छुट्टियां मिल रही हैं क्योंकि ये एक त्यौहारी महीना है। मार्च 2024 में होली, महाशिवरात्रि और गुड फ्राइडे जैसे पर्वों पर शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। अगर आपके बच्चे स्कूल जाते हैं और आप उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आप जान लीजिए मार्च में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी डिटेल।
School Holidays in March 2024: महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने के साथ उपवास भी रखा जाता है। महाशिवरात्रि पर ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी होती है, जिसकी पुष्टि स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप या बच्चे की स्कूल डायरी में दर्ज कर दी जाती है। मगर किसी भी भ्रम की स्थिति से बचने के लिए आप स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
School Holidays in March 2024: होली
होली रंगों का त्यौहार है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। होली के साथ ही देश में वसंत ऋतु का आगमन भी होता है। होली को दो दिन मनाया जाता है और इन दोनों दिनों में स्कूल में अवकाश दिया जाता है। होली के दिन देश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं।
School Holidays in March 2024:गुड फ्राइडे
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है और इस दिन ईसाई समुदाय के लोग अपने ईश्वर यीशु के बलिदान को याद करने के लिए गुड फ्राइडे को मनाते हैं। गुड फ्राइडे पर सभी स्कूल बंद रहते हैं, अगर किसी भी प्रकार की शंका हो तो स्कूल प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।
Events in March 2024 | Holiday Dates |
महाशिवरात्रि | 8 मार्च, 2024 |
होलिका दहन | 24 मार्च, 2024 |
होली | 25 मार्च, 2024 |
गुड फ्राइडे | 29 मार्च, 2024 |