Manipur Board Class 12th Result 2024 Declared at cohsem.nic.in, manresults.nic.in: मणिपुर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए cohsem.nic.in, manresults.nic.in पर जा सकते हैं। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी स्कूल मणिपुर (COHSEM) ने आज कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी थी। इसके बाद छात्रों के लिए स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स cohsem.nic.in और manresults.nic.in पर एक्टिव कर दिए गए हैं।
मूल मार्कशीट के लिए छात्रों को परिणाम 2024 की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा। बोर्ड परिणाम 2024 को ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर जरूरी हैं। बता दें कि मणिपुर बोर्ड COHSEM परीक्षा 21 फरवरी से 23 मार्च 2024 के बीच पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
COHSEM 12वीं रिजल्ट कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cohsem.nic.in या manresults.nic.in पर जाएं
- अब रिजल्ट 2024 लिंक पर जाएं और फिर कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- इसके बाद आपका 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें
बता दें कि पिछले साल बोर्ड परीक्षा का परिणाम 22 मई, 2023 को जारी किया गया था। 2023 में कुल 36,717 छात्र परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे जिनमें 18,336 शामिल थे। कुल 36,717 छात्रों में से साइंस स्ट्रीम में 24,513 छात्र थे। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 11,391 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 813 छात्र थे। परीक्षाएं 120 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं।
2022 में, COHSEM ने 6 जून को कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.09 प्रतिशत था। परीक्षा में 28,166 छात्र उपस्थित हुए और 25,374 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 13,881 थी और 14,285 पुरुष थे। वहीं 2021 में, कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं और परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर घोषित किए गए।