Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे द्वारा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अब नतीजे जारी करने पर काम किया जा रहा है। महाराष्ट्र बोर्ड इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा और परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना बोर्ड रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा।  MSBSHSE द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 1 से 26 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 21  फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी। अगर आप महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानें नतीजों की सबसे लेटेस्ट LIVE UPDATE

Live Updates
19:41 (IST) 19 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: पिछले साल घट गई थी 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स वालों की संख्या

2023 में महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या घट गई थी। पिछले साल 7,696 छात्रों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किये थे। पिछले साल, इस श्रेणी में 10,047 छात्र थे जबकि एक साल पहले 91,420 छात्रों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे।

18:15 (IST) 19 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: फेल होने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी काउंसलिंग?

पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद बोर्ड ने फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए काउंसलिंग भी प्रदान की थी। बोर्ड ने यह नंबर जारी किए थे। 020-2705209, 020-25705203, 020-25705204। इन नंबर्स पर कॉल करके स्टूडेंट्स को काउंसलिंग मिली थी।

16:36 (IST) 19 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: रिजल्ट के बाद आएगा सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में जो स्टूडेंट्स पास नहीं होंगे वह सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठ सकते हैं। इसमें कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स भी आएंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी किया जाएगा।

15:39 (IST) 19 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद वेबसाइट पर लोड बढ़ेगा। हो सकता है वेबसाइट कुछ समय के लिए क्रैश भी हो जाए। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास SMS के जरिए परिणाम देखने का विकल्प होगा। इसके इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. मोबाइल में एसएमएस ऐप खोलें

स्टेप 2. टाइप करें MHHSC या SSC स्पेस देकर रोल नंबर

स्टेप 3. इस मैसेज को 57766 पर भेजें

स्टेप 4. कुछ ही सेकंड में आपका परिणाम मोबाइल के इनबॉक्स में होगा।

13:15 (IST) 19 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: पिछले साल 12वीं का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पासिंग प्रतिशत 91.25 फीसदी रहा था जो कि 2022 में 94.22 प्रतिशत से कम था। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था।

19:29 (IST) 18 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: यहां चेक करें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा और परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

18:14 (IST) 18 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: 10वीं कोंकण जिले का पासिंग प्रतिशत था सबसे ज्यादा

पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कोंकण जिले ने सबसे अधिक पासिंग प्रतिशत हासिल किया था। कोंकण में 96.01 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। वहीं मुंबई शहर का पासिंग प्रतिशत सबसे कम था। मुंबई में 88.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इसके बाद पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक और लातूर का स्थान था।

पुणे: 93.34 प्रतिशत

नागपुर: 90.35 प्रतिशत

औरंगाबाद: 91.85 फीसदी

कोल्हापुर: 93.28 प्रतिशत

अमरावती: 92.75 फीसदी

नासिक: 91.66 प्रतिशत

लातूर: 90.37 प्रतिशत

16:33 (IST) 18 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी

महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जा सकती है। परिणाम की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही एक प्रोविजनल मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड हो जाएगी। उसमें स्टूडेंट्स को नाम, सीट संख्या, विषय, विषय कोड, विषय-वार अधिकतम अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण मिलेंगे।

15:39 (IST) 18 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: रिजल्ट के बाद आएगा सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल

महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट बहुत जल्द आएगा। जिन भी स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं-12वीं की परीक्षा दी है वह रिजल्ट के इंतजार में हैं। रिजल्ट आने के बाद जो स्टूडेंट्स फेल हो जाएंगे वह सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

13:04 (IST) 18 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: इन 9 डिवीजन का आएगा रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट इन 9 डिवीजन में जारी किया जाएगा। पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर, कोंकण। रिजल्ट के बहुत जल्द जारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।

11:27 (IST) 18 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी स्टूडेंट्स को

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन आज जारी होने की संभावना है। वहीं रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त होगी। उससे पहले ऑनलाइन मार्कशीट को प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में माना जाएगा। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद MSBSHSE ओरिजनल मार्कशीट जारी करेगा। मार्कशीट स्कूलों में वितरित की जाएगी।

20:37 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: कहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड के परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा और परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

18:38 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड जारी नहीं करेगा टॉपर्स की लिस्ट

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम किसी भी वक्त जारी हो सकता है। आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है।

17:06 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: कब होंगी पूरक परीक्षा ?

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, बोर्ड उनको पूरक परीक्षा यानी कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठकर अपना रिजल्ट सुधारने का मौका देता है। महाराष्ट्र बोर्ड नतीजों के साथ ही पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी करेगा।

15:54 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: मां के नाम से देख सकेंगे रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड देश का इकलौता बोर्ड है जहां रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर के साथ अपनी मां के पहले नाम को दर्ज करना होगा।

14:52 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: जिलावार 9 भागों मे विभाजित है महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट को जिलों के हिसाब से 9 भागों में विभाजितकिय गया है, जिसमें शामिल जिलों की डिटेल इस प्रकार है।

1. पुणे</p>

2. नागपुर

3. औरंगाबाद

4. मुंबई</p>

5. कोल्हापुर

6. अमरावती

7. नासिक

8. लातूर

9 कोंकण।

13:59 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: क्या थी पिछले साल 12वीं की पासिंग पर्संटेज

पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पासिंग पर्संटेज 91.25 प्रतिशत था, जिसके इस वर्ष बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

12:47 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: सिर्फ SMS से जानें रिजल्ट

स्टेप 1. मोबाइल में एसएमएस ऐप खोलें

स्टेप 2. टाइप करें MHHSC या SSC स्पेस देकर रोल नंबर

स्टेप 3. इस मैसेज को 57766 पर भेजें

स्टेप 4. कुछ ही सेकंड में आपका परिणाम मोबाइल के इनबॉक्स में होगा।

11:46 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: इन तीन आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट

महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी बोर्ड परिणाम 2024 घोषित होने के बाद छात्र इन तीन आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

mahresult.nic.in

msbshse.co.in

hscresult.mkcl.org.

10:58 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. महाराष्ट्र बोर्ड पर क्लिक करें और अपनी परीक्षा (कक्षा 10 - एसएससी या कक्षा 12 - एचएससी) में से एक विकल्प चुनें।

स्टेप 3. रोल नंबर सहित लॉगिन करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेड्रेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करते ही महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

09:04 (IST) 17 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: जल्द खत्म होगा छात्रों का इतंजार

महाराष्ट्र बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, इस सप्ताह में महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं, जिसमें सबसे पहले 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।

19:58 (IST) 16 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम कहां देखें

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, msbshse.co.in पर देख सकते हैं।

18:31 (IST) 16 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: जल्द जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। इसे लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

17:49 (IST) 16 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: टॉपर्स के नाम जारी नहीं करेगा महाराष्ट्र बोर्ड

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि पिछली बार की तरह इस साल भी 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट नतीजों के साथ जारी नहीं की जाएगी। हालांकि अन्य आकंड़ो को जारी किया जाएगा।

17:28 (IST) 16 May 2024
Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 LIVE: कहां मिलेगा रिजल्ट लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद इन तीन आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करके परिणामों की जांच कर सकते हैं।