Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 UGC NET Result Dec 2023, UP Police Constable Exam Date 2024, Bihar Police Constable New Exam Date 2024 Live Updates: सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जा चुके हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के दिसंबर 2023 का रिजल्ट भी अनाउंस हो चुका है। एमपी पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट का कैंडिडेट्स को इंतजार है। वहीं यूपी पुलिस में 60 हजार से ज्यादा कांस्टेबल्स की भर्ती की तारीख का भी ऐलान हो सकता है। सरकारी नौकरी संबंधित सभी जरूरी जानकारी के लिए ताजा अपडेट यहां से देखें:

Live Updates
16:22 (IST) 19 Jan 2024
MP Police Constable Exam 2023: रिटेन के बाद होगा फिजिकल और मेडिकल

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य में कुल 7411 कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा ले चुका है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी परीक्षा में शामिल होंगे।

15:14 (IST) 19 Jan 2024
MP Police Constable Exam results: रिजल्ट यहां करें चेक

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा जल्द ही एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 की घोषणा करने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

14:03 (IST) 19 Jan 2024
UGC NET Result 2023-24: एक क्लिक में यहां करें चेक

रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं। UGC NET Result 2024 आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक (ugcnet.ntaonline.in) है।

12:25 (IST) 19 Jan 2024
MP Police Constable Exam results: 22 जनवरी के बाद आएंगे नतीजे

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार 22 जनवरी के बाद खत्म होगा।

12:25 (IST) 19 Jan 2024
MP Police Constable Exam results: 22 जनवरी के बाद आएगा रिजल्ट

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार 22 जनवरी के बाद खत्म हो सकता है।

11:27 (IST) 19 Jan 2024
CTET 2024 Admit Card: प्रवेश पत्र जारी

सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जा चुके हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

10:29 (IST) 19 Jan 2024
UGC NET Result Dec 2023 OUT: आ गए हैं यूजीसी नेट के रिजल्ट

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है। रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं।

16:55 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET 2023 Result: अभी तक जारी नहीं हुआ रिजल्ट

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के परिणामों में देरी को लेकर बताया था कि कुछ तकनीकि कारणों से रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। हालांकि अब किसी भी समय रिजल्ट अपलोड हो सकता है।

15:43 (IST) 18 Jan 2024
MP Police Constable Exam 2023 Result: कब आएगा रिजल्ट

एमपी पुलिस मेें कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। उनका इंतजार जनवरी के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो सकता है।

14:57 (IST) 18 Jan 2024
UP Police Constable Recruitment Exam: कब होगी परीक्षा

यूपी पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों के लिए लिखित परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है। हालांकि इसपर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

13:58 (IST) 18 Jan 2024
CTET Admit Card 2024: 21 जनवरी को होगी परीक्षा

21 जनवरी को दो पालियों में होगी सीटीईटी परीक्षा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की जरूरत होगी। आज किसी भी समय प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं।

12:42 (IST) 18 Jan 2024
CTET Admit Card 2024 में दी गई डिटेल्स

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 पर उम्मीदवारों को सारे डिटेल्स की जांच करने की आवश्यकता है। यदि डिटेल में कुछ गलती है तो संबंधित प्राधिकारी से संपर्क करें और इसे ठीक करें।

11:26 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET 2023 Result: किसी भी वक्त आएगा रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2023 का रिजल्ट आज अनाउंस होने वाला है।

11:06 (IST) 18 Jan 2024
CTET 2024 Admit Card: डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक लिंक पर लॉग इन करना होगा।