Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने जल्द ही 10वीं, 12वीं के परिणामों को जारी करने वाला है और लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024 को 20 मई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड ने अभी तक नतीजों को जारी करने की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी (कक्षा 10) और एचएससी (कक्षा 12) के परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा,जिसमें नतीजों के साथ टॉपर्स की जानकारी को भी बताया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने परिणाम लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करके देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र यहां जान लीजिए नतीजों से जुड़ी हर खबर की LIVE UPDATE
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर भी अपना परिणाम जांच सकेंगे। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2024 में 29 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है, जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
साल 2023 में महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षा परिणामों में कुल 14,34,898 स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 15,29,096 थी। पिछले साल 10वीं का पासिंग प्रतिशत 93.83 प्रतिशत था।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत कुछ इस प्रकार है।
साइंस स्ट्रीम में 96.09 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 89.25 फीसदी रहा था। आर्ट्स से कुल 91.25 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
महाराष्ट्र बोर्ड का पासिंग क्राइटेरिया थोड़ा अलग है। अन्य बोर्ड में स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होते हैं, लेकिन महाराष्ट्र बोर्ड में स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल या फिर थ्यौरी में पास होने के लिए 35 प्रतिशत मार्क्स की जरूरत है।
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। बोर्ड की तरफ से सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। उसके बाद 10वीं का परिणाम आएगा। एक नजर 10वीं के पिछले पांच साल के पासिंग प्रतिशत पर
2023 – 93.83%
2022 – 96.94%,
2021 – 99.95%,
2020 – 95.30%,
2019 – 77.10%,
2018 – 89.41%.
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। बोर्ड की ओर से पहले रिजल्ट की तारीख जारी की जाएगी। फिर परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in या results.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि अभी बोर्ड की ओर से नहीं हुई है, लेकिन किसी भी तारीख की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी की जाएगी।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इस साल कुल 26 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। इस साल 10वीं के एग्जाम 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक हुए थे। वहीं 12वीं के पेपर 21 फरवरी, 2024 से 19 मार्च, 2024 तक हुए थे।
