SSLC Result 2024 Karnataka Direct Link: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। केएसईएबी ने इन परिणामों को सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया है। परिणाम जारी होने के बाद कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्र अपने कर्नाटक एसएसएलसी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके परिणाम जारी कर सकते हैं।
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2024 को 25 मार्च से 6 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया गया था। इसमें प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा 8 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को अपने उत्तर लिखने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया था। इस वर्ष आयोजित हुई परीक्षा में करीब 8 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अगर आप भी कर्नाटक बोर्ड 10वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानें नतीजों के साथ डायरेक्ट रिजल्ट लिंक की कंप्लीट LIVE UPDATE
इस साल कर्नाटक बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.40% है। इस साल कुल 859967 ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 631204 उम्मीदवार पास हुए हैं।
सरकारी स्कूल: 72.46 प्रतिशत
सहायता प्राप्त: 72.22 प्रतिशत
सहायता रहित: 86.46 प्रतिशत
कुल मिलाकर: 76.91 प्रतिशत
कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए इस Karnataka KSEAB SSLC result 2024 Direct Link पर क्लिक करें।
स्टेप 1. KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं। ॉ
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
स्टेप 3. अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉग इन करें और अपने अंक देखें।
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 25 मार्च से 6 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी। व्यावहारिक और मौखिक परीक्षा 8 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी।
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – karresults.nic.in या sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- फिर अपना विवरण जैसे रोल नंबर दर्ज करें
स्टेप 4- कक्षा 10 परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
स्टेप 5- केएसईईबी परिणाम 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।