कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने गुरुवार को Karnataka PUC 1 Result 2024 की तारीख की घोषणा कर दी। 12 फरवरी से 17 फरवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम 30 मार्च को दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यह परीक्षा राज्य भर में अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित हुई थी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पेपर सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुए थे। हालांकि कुछ पेपर 10:15 से 12.30 बजे तक हुए थे।
इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में बैठे थे वह आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे देखें परिणाम?
· रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
· होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक पीयूसी 1 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
· एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
· आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
· आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
· परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
· आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि 2023 में कर्नाटक प्रथम पीयूसी परिणाम 31 मार्च को घोषित किए गए थे। पिछले साल यह परीक्षा 20 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित हुई थी। परिणाम Result.dkpucpa.com पर उपलब्ध था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।