बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे अभी जारी नहीं हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे बुधवार (27 दिसंबर) को जारी होने थे लेकिन इसमें विलंब हो गया है। लिखित परीक्षा 15 और 22 अक्टूबर को हुई थी। कुल 9,900 पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिए लगभग 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सभी को अपने रिजल्ट्स का इंतजार है। नतीजों में जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें फिजिकल एबिलिटी टेस्ट (PAT) से गुजरना होगा। बहरहाल, रिजल्ट्स जब घोषित होंगे तब होंगे लेकिन सभी उम्मीदवारों के लिए PAT के बारे में जानना बेहद जरूरी है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों PAT पास करना होगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

PAT कुल 100 मार्क्स का होगा। इस टेस्ट में रेस, शॉट पुट, हाई जम्प राउंड कम्पटीशन होंगे। 1.6km की तेज दौड़ (स्प्रिंट रन) भी होगी। सबसे कम टाइम में इस दौड़ को पूरा करने वालों को तरजीह मिलेगी। निर्धारित समय से कम में इसे पूरा करने वाले उम्मीदवार अच्छे स्कोर्स हासिल करेंगे। 1.6km की दूरी का समय 6 मिनट रखा गया है। 5 मिनट से कम में इसे पूरा करने वालों को 50 मार्क्स मिलेंगे। ऐसे ही 5min से 5min 20sec में दौड़ पूरी करने वालों को 40 मार्क्स; 5min 21sec से 5min 40sec में दौड़ पूरी करने वालों को 30 मार्क्स और 5min 41sec से 6min में दौड़ पूरी करने वालों को 20 मार्क्स मिलेंगे।

शॉट पुट- यह राउंड 25 मार्क्स का होगा। 16 पाउंड का गोले न्यूनतम 16 फीट की दूरी तक फेंकना होगा। इससे कम जाने पर उम्मीदवार फेल होंगे। 16 फीट फेंकने वाले को 5 अंक; 16-17 फीट पर 9 अंक; 17-18 पर 13 अंक; 18-19 पर 17 अंक; 19-20 फीट पर 21 अंक और 20 फीट से ज्यादा पर गोला फेंकने वाले उम्मीदावरों को 25 अंक मिलेंगे।
वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम दूरी 10 फीट और गोला 12 पाउंड का होगा। 10 फीट फेंकने वाले को 5 अंक; 10-11 फीट पर 9 अंक; 11-12 पर 13 अंक; 12-13 पर 17 अंक; 13-14 फीट पर 21 अंक और 14 फीट से ज्यादा पर गोला फेंकने वाले उम्मीदावरों को 25 अंक मिलेंगे।

हाइ जम्प: यह टेस्ट कुल 25 अंकों का होगा। छलांग के लिए न्यूनतम हाइट 4 फीट रखी गई है। 4 फीट पर 9 अंक; 4 फीट से 4 फीट 4 इंच पर 13 अंक; 4 फीट 4 इंच से 4 फीट 8 इंच पर 17 अंक; 4 फीट 8 इंच से 5 फीट पर 21 अंक और 5 फीट से ज्यादा पर 25 अंक मिलेंगे। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 3 फीट निर्धारित की गई है।