कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड आज 12वीं कक्षा के प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (पीयूसी 2) के नतीजे घोषित करेगा। कर्नाटक पीयूसी II परिणाम 2024 परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बोर्ड इन परिणामों को सुबह 10 बजे घोषित करेगा लेकिन पीयूसी 2 स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइटों पर सुबह 11 बजे लाइव किया जाएगा।
Karnataka 2nd PUC Results 2024 LIVE: Check Here
कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा 1 से 22 मार्च तक आयोजित की गई थी। कर्नाटक बोर्ड पीयूसी 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले 6.9 लाख छात्रों में से 3.3 लाख लड़के और 3.6 लाख लड़कियां हैं। KSEAB ने इस वर्ष 1,124 परीक्षा केंद्रों पर PUC 2 परीक्षा आयोजित की है। अगर आप भी कर्नाटक बोर्ड के छात्र हैं, तो यहां जान लीजिए 2nd Year PUC Results 2024 की हर छोटी बड़ी LIVE UPDATE
Karnataka 2nd Year PUC Results 2024: Check Direct Link
स्टेप 1. आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर जाने के बाद पीयूसी 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक ओपन होने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्ट्रीम दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसकी जांच के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
रैंक 1 टॉपर- मेधा डी, वेदांत ज्ञानुबा नवी, कविता बी वी
रैंक 2 टॉपर- रवीना सोमप्पा लमानी
रैंक 3 टॉपर- पुरोहित ख़ुशीबेन राजेंद्रकुमार, अनुश्री बसवराज अदावल्लिमथा, शशिधर डी
कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षा परिणाम 2024 में कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर ज्ञानवी एम बनी हैं, जिन्होंने 597 अंक हासिल किए हैं। इसके बाद रैंक 2 टॉपर पवन एम एस, हर्षित, बी तुलसी पाई और तेजस्विनी के काले बने हैं जिन्हें 596 अंक मिले हैं।
कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षा परिणाम 2024 में विद्यानिकेतन एससी पीयू कॉलेज की साइंस स्ट्रीमकी स्टूडेंट विद्यालक्ष्मी पीयूसी 2 परीक्षा में ओवरऑल टॉपर बनी हैं, जिन्होंने 598 अंक हासिल किए हैं। यहां जान लीजिए ओवरऑल टॉपर्स की पूरी डिटेल।
रैंक 1 टॉपर- ए विद्यालक्ष्मी, 598 अंक
रैंक 2 टॉपर- के एच उर्विश प्रशांत, वैभवी आचार्य, जान्हवी तुमकुर गुरुराज, गुणसागर डी
रैंक 3 टॉपर- फातिमा इमरान, वी एस श्रीमन नारायण, गौरी संजीव सूर्यवंशी, अभिजय एम एस, हरि प्रिया आर
2,77,837 छात्रों ने दर्ज कराई उपस्थिति
2,49,927 छात्र उत्तीर्ण हुए।
89.96 प्रतिशत छात्रों का पासिंग पर्संटेज
कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2024 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं।
आर्ट्स: 68.36 प्रतिशत।
साइंस: 89.96 प्रतिशत।
कॉमर्स: 80.94 प्रतिशत।
कर्नाटक सेकंड पीयूसी 2 परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से विद्यालक्ष्मी टॉपर बनी हैं, जिन्होंने 598 अंक हासिल किए हैं।
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2024 जारी हो चुका है और केएसईएबी की अध्यक्ष एन मंजुश्री लाइव द्वारा लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, बोर्ड ने पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस साल 81.15 प्रतिशत का उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है।
केएसईएबी की अध्यक्ष एन मंजुश्री द्वारा पीयूसी 2 परिणाम को लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित कर रही हैं, जिसमें नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, अंक और अन्य जानकारी भी साझा करेंगी।
कर्नाटक सेकंड पीयूसी 2 परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं, जिन्हें अपने परिणाम का इंतजार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक जल्द ही karresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर दिए गए पीयूसी 2 रिजल्ट लिंक को खोलें।
स्टेप 3. अपना पंजीकरण नंबर, सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन दर्ज करें और लॉग इन करें।
स्टेप 4. डिटेल दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
कर्नाटक सेकंड पीयूसी परिणाम 2024 सुबह 11 बजे के प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिए जाएंगे। छात्र अपनी मार्कशीट यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
Karnataka PUC II result website Direct Link
साल 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.67 प्रतिशत था। पिछले साल परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले 7,27,923 छात्रों में से 5,24,209 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। 2022 में, कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 16 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 18 जून को जारी किया गया था।
पिछले साल, कर्नाटक कक्षा 12 पीयूसी 2 परीक्षा 9 से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और परिणाम 21 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड बस कुछ ही मिनटों बाद 12वीं कक्षा के प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (पीयूसी 2) के नतीजे घोषित करने वाला है, जिसे देखने और डाउनलोड करने की पूरी डिटेल आप यहां जान सकते हैं।