Karnataka 1st PUC Results 2024 Date, Time, Direct Link on http://www.karresults.nic.in, result.dkpucpa.com, pue.karnataka.gov.in LIVE: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने शनिवार (30 मार्च, 2024) को नतीजे जारी कर दिए। परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिए गए। कर्नाटक प्रथम पीयूसी परिणाम 2024 की घोषणा संबंधित कॉलेजों और स्कूलों में की गई है। बोर्ड कोई परिणाम संकलित नहीं कर रहा है।

कर्नाटक पीयूसी परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देख सकते हैं। KSEAB ने 12 फरवरी से 27 फरवरी, 2024 तक कर्नाटक प्रथम पीयूसी परीक्षा आयोजित की थी। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए रोल कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड द्वारा पहली पीयूसी वार्षिक/पूरक परीक्षा प्रतिवर्ष जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। बोर्ड ने पीयूसी 1 के लिए पूरक परीक्षा समय सारणी की भी घोषणा की है जो मई 2024 में आयोजित होने वाली है। केएसईएबी पूरक परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

Live Updates
16:33 (IST) 30 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कर्नाटक पीयूसी 1 परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय आ सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और result.dkpucpa.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

15:57 (IST) 30 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कर्नाटक पीयूसी 1 का पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

कर्नाटक पीयूसी 1 परीक्षा में पिछले साल कुल 7,27,923 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे जिसमें से 7,25,821 छात्र पात्र थे और 7,02,067 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 5,24,209 छात्रों को 12वीं कक्षा (पीयूसी II) में आगे बढ़ने के लिए पात्र घोषित किया गया था। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

13:24 (IST) 30 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: SMS के जरिए देखा जा सकेगा रिजल्ट?

कर्नाटक पीयूसी 1 परिणाम 2024 की घोषणा के बाद कैंडिडेट इसके रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in आधिकारिक वेबसाइट हैं। SMS के जरिए रिजल्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

13:05 (IST) 30 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: पीयूसी 1 परीक्षा का पासिंग क्राइटेरिया

कर्नाटक 1st पीयूसी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

12:08 (IST) 30 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: फेल होने पर अगले साल फिर देनी होगी परीक्षा

यदि छात्र सभी विषयों में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें कर्नाटक कक्षा 11 पीयूसी प्रथम वर्ष फिर से देना होगा। वहीं अगर एक-दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो वे पूरक परीक्षा दे सकते हैं। पूरक परीक्षाएँ छात्रों का साल बर्बाद नहीं होने का मौका प्रदान करेंगी।

10:42 (IST) 30 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: रिजल्ट आने के बाद रिवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं स्टूडेंट्स

कर्नाटक पीयूसी 1 का रिजल्ट आने के बाद अपने नतीजों से असंतुष्ट छात्र रिवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिवैल्युएशन के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। छात्रों को पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का भी प्रावधान होगा।

21:42 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: पूरक परीक्षा की फीस जमा करने की लास्ट डेट

कर्नाटक 1st पीयूसी वार्षिक/पूरक परीक्षा हर साल जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। बोर्ड ने पीयूसी 1 के लिए पूरक परीक्षा समय सारिणी की भी घोषणा की है जो मई 2024 में आयोजित होने वाली है। केएसईएबी पूरक परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

19:31 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: क्या था पिछले साल का पासिंग पर्संटेज

केएसईएबी प्रथम पीयूसी परीक्षा में पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 7,27,923 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,25,821 छात्र ही परीक्षा देने के पात्र थे और 7,02,067 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 5,24,209 छात्रों को 12वीं कक्षा (पीयूसी II) में आगे बढ़ने के लिए योग्य घोषित किया गया था।

17:58 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कब और कहाँ जाँच करें नतीजे

केएसईएबी प्रथम पीयूसी परिणाम 30 मार्च 2024 को आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किया जाएगा। छात्र अपना कर्नाटक पीयूसी परिणाम 2024 karresults.nic.in पर देख सकते हैं।

16:48 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: क्या अंको से असंतुष्ट छात्र कर सकते हैं रिचेकिंग के लिए आवेदन ?

जो छात्र अपने कर्नाटक पीयूसी प्रथम परिणाम 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे। कर्नाटक बोर्ड कक्षा 11 के परिणामों के पुनर्मूल्यांकन का विवरण परिणाम की घोषणा के दौरान या उसके बाद घोषित किया जाएगा।

15:48 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: पिछले साल के आंकड़े

पिछले साल, कर्नाटक पीयूसी 1 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 7,27,923 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,25,821 छात्र पात्र थे और 7,02,067 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 5,24,209 छात्रों को 12वीं कक्षा (पीयूसी II) में आगे बढ़ने के लिए पात्र घोषित किया गया था।

15:19 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कुल कितनी होती हैं कर्नाटक पीयूसी परीक्षा ?

केएसईएबी एसएसएलसी और दूसरे पीयूसी छात्रों के लिए परीक्षा 1, 2 और 3 कुल तीन वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करेगा। इस आशय का आदेश 2023 में पारित किया गया था। इसके साथ, कर्नाटक का स्कूल शिक्षा विभाग एसएसएलसी और दूसरे पीयूसी के लिए पूरक परीक्षा के कॉन्सेप्ट को समाप्त कर देगा।

14:40 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: क्या था पिछले साल का पासिंग पर्संटेज

पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 7,27,923 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,25,821 छात्र ही परीक्षा देने के पात्र थे और 7,02,067 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 5,24,209 छात्रों को 12वीं कक्षा (पीयूसी II) में आगे बढ़ने के लिए योग्य घोषित किया गया था।

13:54 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: रिजल्ट देखने की क्या है प्रोसेस ?

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे Karnataka 1st PUC Results 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है।

स्टेप 4. सारी जानकारी सही दर्ज करने के बाद सबमिट करें, जिसके बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5. नतीजों की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट निकालकर रखें।

13:15 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कहां से देख सकते हैं पीयूसी रिजल्ट 2024

जिन छात्रों ने इन परिक्षाओं में भाग लिया है, वह नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।

12:25 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कब और कितने बजे आएंगे नतीजे

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की तरफ से पीयूसी 1 परीक्षाओं के नतीजे 30 मार्च को दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे, जिन्हें बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

11:58 (IST) 29 Mar 2024
Karnataka 1st Year PUC Results 2024 LIVE: कब आयोजित हुई थी परीक्षा

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने इन पीयूसी 1 परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 के बीच किया था, जिसके नतीजे अब जारी होने वाला हैं।