Karnataka 1st Year PUC Results 2019: कर्नाटक फर्स्ट इयर का पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट) परीक्षा परिणाम आज 19 मार्च 2019 को, SuVidya पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। SuVidya पोर्टल फर्स्ट ईयर PUC परिणाम के लिए ही बनाया गया पोर्टल है। जो छात्र प्रथम वर्ष पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लाइव लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।
जो छात्र पहले पीयूसी परीक्षा में असफल रहे हैं, वे सप्लीमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं. सप्लीमेंट परीक्षाएं 26 अप्रैल से 10 मई, 2019 तक आयोजित की जाएगी। 1st PUC Suppliment एग्जाम की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Karnataka 1st PUC Exam Result 2019 चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
– सबसे पहले SuVidya पोर्टल results.bspucpa.com पर जाएं।
– अब होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर जाएँ।
– अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
– सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा।
– अपना रिजल्ट चेक करें और रिजल्ट की कॉपी अवश्य सेव कर लें।
रिजल्ट अभी चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें
दक्षिण बेंगलुरु में प्रथम वर्ष PUC परीक्षा के लिए कुल 56,250 छात्र उपस्थित हुए, जिसमें से 50,694 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को द्वितीय वर्ष PUC में दाखिला दिया जाएगा।
कर्नाटक प्रथम पीयूसी परिणाम 2019 दक्षिण बेंगलुरु के छात्रों के लिए जारी किया गया है। किसी भी अन्य सूचना या जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या jansatta.com को नियमित अंतराल पर विजिट करते रहें।
