झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन रेंज अधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, वे अब मुख्य परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 04/2024 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

JPSC Forest Range Officer Mains 2026 परीक्षा तिथि और समय

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा दो दिन और दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

22 जनवरी 2026

पेपर 1: सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी

समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

पेपर 2: सामान्य अध्ययन

समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

24 जनवरी 2026

वैकल्पिक विषय पेपर-I

समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वैकल्पिक विषय पेपर–II

समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा केंद्र रांची जिला में निर्धारित किए गए हैं।

JPSC Forest Range Officer Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Forest Range Officer Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड और अटेंडेंस शीट डाउनलोड करें।

स्टेप 6. प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

यदि एडमिट कार्ड या अटेंडेंस शीट में कोई त्रुटि हो, तो उम्मीदवार 21 जनवरी 2026 तक आयोग को लिखित आवेदन के माध्यम से सुधार के लिए सूचित कर सकते हैं।

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य।

सुबह की परीक्षा के लिए प्रवेश समय: सुबह 8:00 बजे तक।

दोपहर की परीक्षा के लिए प्रवेश समय: दोपहर 2:00 बजे तक।

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक व IRIS स्कैनिंग की जाएगी।

एडमिट कार्ड, अटेंडेंस शीट और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य।

परीक्षा शुरू होने के बाद 30 मिनट तक बाहर जाना मना।

किन उम्मीदवारों को कैलकुलेटर की अनुमति है?

वैकल्पिक विषय जैसे—

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

सिविल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स

सांख्यिकी

के उम्मीदवारों को नॉन-प्रोग्रामेबल बैटरी ऑपरेटेड पॉकेट कैलकुलेटर की अनुमति होगी। मगर रोग्रामेबल या डेटा स्टोरेज वाले कैलकुलेटर प्रतिबंधित हैं।

अतिरिक्त महत्वपूर्ण जानकारी

उत्तर पुस्तिका OMR आधारित होगी और गलत एंट्री या अनावश्यक लेखन पर उत्तर पुस्तिका रद्द की जा सकती है। परीक्षा के दौरान अनुशासन भंग करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है। एडमिट कार्ड प्रोविजनल है, पात्रता जांच किसी भी चरण में हो सकती है।

Jansatta Education Expert Advice

JPSC Forest Range Officer Mains 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

JPSC FRO Mains Admit Card 2026 Direct Link