JNVST 9th Class Admission 2023-24: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वी में दाखिले के लिए एप्लीकेशन का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। इसके साथ ही सत्र 2022-23 के लिए प्रोस्पेक्टस भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स NVS Class 9th Admission 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से 15 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए स्टूडेंट 8वीं पास होना चाहिए और उनका जन्म 1 मई 2008 और 30 अप्रैल 2010 के बीच होना चाहिए। ऐसे स्टूडेंट जो वास्तविक निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान किसी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वह 9वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
NVS Class 9 Selection Test: कब होगा टेस्ट
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए सेलेक्शन टेस्ट 11 फरवरी 2023 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय या एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स और साइंस से 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
NVS 9 Selection Test Result: वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
नवोदय कक्षा 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट एप्लीकेशन पोर्टल के अलावा एनवीएस की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा चयनित स्टूडेंट्स को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।