CBSE Compartment Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐसे एक लाख से ज्यादा छात्रों के लिए रिजल्ट की तारीख सीबीएसई की ओर से जल्द ही आने की उम्मीद है। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया था। 10वीं और 12वीं में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट का आयोजन 23 अगस्त 2022 से 29 अगस्त 2022 तक किया गया था। कंपार्टमेंट परीक्षा टर्म 2 पाठ्यक्रम पर आयोजित की गई थी। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था।
बता दें कि सीबीएसई ने 22 जुलाई को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। 12वीं में कुल 92.71 फीसदी और 10वीं में कुल 94.40 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। बोर्ड ने इस साल शैक्षणिक वर्ष को दो भागों में विभाजित किया था। परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था।
वहीं 10वीं टर्म 2 की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक और 12वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक किया गया था। टर्म 1 परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था और नतीजे मार्च 2022 में घोषित किए गए थे।
अब कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजों का वक्त है। उम्मीद है, इसी सप्ताह यह रिजल्ट आएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद इसे चेक करने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप जानें:
How to Check CBSE 10th,12th Compartment Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए Compartment Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि मांग गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्द आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।