JKBOSE 10th Result 2024 Date, Jammu Kashmir 10th Result 2024 Kab Aayega: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने जेके बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने इन परिणामों को ऑनलाइन मोड में जारी किया है और नतीजे घोषित करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल दर्ज करके अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं।

क्या रहा रिजल्ट ?

जम्मू और कश्मीर बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की बात करें, तो इस साल 69,385 छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था, जिसमें से 93,340 छात्रों को सफलता हासिल हुई है। इस आंकड़े के अनुसार, जेके बोर्ड 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74 फीसदी रहा है। इस साल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष से 9% ज्यादा है। 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65% रहा। लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत 68% और लड़कों में 61% था। इसके अलावा, इस साल लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

कब आयोजित हुई थी परीक्षाएं ?

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने JK बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 6 मार्च से 28 मार्च के बीच किया गया था। इन परीक्षाओं को एक शिफ्ट में पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था।

कब आएंगे जेके बोर्ड 10वीं के परिणाम ?

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) आज या कल में 10वीं के परिणाम भी जारी कर सकता है। यह परिणाम सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन क्षेत्रों के लिए जारी होंगे। जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 के साथ-साथ बोर्ड, जिलेवार परिणाण, लिंगवार परिणाम और टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा।

जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 कैसे और कहां देखें ?

जेके बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 देखने के लिए छात्र यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना परिणाम जांच सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर “हायर सेकेंडरी पार्ट II (कक्षा 12वीं) सत्र वार्षिक नियमित 2024 का परिणाम” के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।

स्टेप 4. अब अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 5. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. रिजल्ट की जांच करके उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।