नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए ने अगले साल (2025) होने वाली जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा (JEE) के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स को इस शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार था। कई दिन से स्टूडेंट्स इस शेड्यूल का वेट कर रहे थे। एनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, जेईई मेन्स 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज (28 अक्टूबर 2024) से ही हो गई है और यह आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी।

जनवरी में आयोजित होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन 2025 परीक्षा जनवरी में 22 तारीख से 31 जनवरी के बीच आयोजित होगी। सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2024 रात 9 बजे तक चलेगी। हालांकि उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने के लिए रात 11:50 बजे तक का समय मिलेगा।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

जेईई मेन परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उससे पहले सिटी एग्जामिनेशन स्लिप जारी होगी। जानकारी के मुताबिक, एग्जाम सिटी स्लिप जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से ही उसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवारों को उनका एग्जाम सेंटर और अन्य जानकारी पता चलेगी।

कब जारी होगा रिजल्ट?

रिजल्ट की बात करें तो जेईई मेन 2025 का परिणाम 12 फरवरी 2025 तक जारी होगा। रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर की भी जारी होगी। जेईई मेन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों ने भौतिकी, गणित, और एक अतिरिक्त पाठ्यक्रम जैसे रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, या तकनीकी व्यावसायिक विषय सहित आवश्यक विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास की हुई होनी चाहिए।

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगिरी के कैंडिडेट्स 12वीं में कम से कम 75% अंक से पास होने चाहिए। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवार लगभग 65% के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए।

बता दें कि उम्मीदवारों को लगातार तीन वर्षों तक जेईई मेन देने की अनुमति है, जिसमें कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।