JEE Main 2024 Admit Card Release Date: भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Main 2024) का सेशन 24 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम को 1 फरवरी, 2024 तक कंडक्ट कराया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक JEE 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड 20 जनवरी, 2024 को जारी कर दिये जाएंगे जिसे परिक्षार्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं बात एग्जाम सिटी स्लिप 8 से 14 जनवरी के बीच कभी भी जारी हो सकती है। हालांकि ये एक अंदाजा है। सटीक तारीखों की जांच करने के लिए परीक्षा में शामिल होने वालों को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।
13 भाषाओं में होगी परीक्षा
JEE MAINS 2024 Exam कुल 13 भाषाओं में कंडक्ट कराए जा रहे हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुछ और भाषाएं शामिल हैं। इस से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट पोर्टल पर देख सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें JEE MAINS 2024 का एडमिट कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। साइट खुलते ही एक लिंक दिखेगा जिसपर लिखा होगा ‘जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड’। क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।उसपर पूछी गई जानकारी देकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि जेईई मेंस 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 से 30 नवंबर, 2023 तक चली थी। 8 दिसंबर तक कैंडिडेट्स को अपने जमा किये एप्लीकेशन में सुधार की व्यवस्था दी गई थी।
