JEE Main 2025 City Intimation Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main ) 2025 सीजन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा देने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन 2025 सीजन 2 की परीक्षाएं 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

Bihar Board 12th Result 2025: इंतजार खत्म! इन तारीखों में जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का परिणाम, कहां और कैसे सबसे तेज मिलेंगे नतीजे

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ”उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/w.e.f. से 20 मार्च 2025 को जेईई मेन 2025 सजीन -2 (लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करक) की अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची की जांच कर डाउनलोड कर सकते हैं, कैंडिडेट्स को उसमें दिए गए निर्देशों को फॉलो करना पड़ेगा।”

जेईई मेन 2025 परीक्षा सिटी स्लिप: कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट: jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर “जेईई मेन 2025 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप” वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3: आवश्यकतानुसार अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें और अपने खाते में लॉग इन करें।

चरण 4: लॉग इन करने के बाद आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 5: सिटी स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।