NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट (JEE Main Result) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार JEE Main Session 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वो NTA JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सेशन 2 परीक्षाओं के लिए जेईई मेन 2023 के रिजल्ट के साथ एनटीए जेईई मेंस 2023 टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। इस बार 43 छात्रों ने एनटीए परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं।

JEE Main 2023: 9.4 लाख उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में हुए थे शामिल

इस वर्ष, लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार JEE Main 2023 Session 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे। NTA ने उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की भी जारी की है। अपना स्‍कोरकार्ड चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एग्‍जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। जेईई मेन रिजल्ट BE और BTech पेपर के लिए घोषित किया गया है। गौरतलब है कि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 06 से 15 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

JEE Main Result 2023: ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना जेईई मेन रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य डिटेल्‍स दर्ज करें।
  • आपका जेईई मेन स्‍कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  • अपने स्‍कोरकार्ड का प्रिंट आउट रख लें।

सिंगाराजू वेंकट कौंडिन्य ने किया टॉप

एनटीए के अनुसार, सामान्य श्रेणी के लिए जेईई (एडवांस्ड) के लिए कट-ऑफ 90.77 है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के लोगों के लिए यह 75.62 है, ओबीसी/एससी/एसटी श्रेणियों के लिए यह 73.61, 51.97 और 37.23 है। जेईई (एडवांस्ड) के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से शुरू होंगे। JEE Main 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में आयोजित की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगाराजू वेंकट कौंडिन्य ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके जेईई मेन 2023 टॉपर का खिताब हासिल किया है। उन्होंने जेईई मेन्स 2023 में परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर हासिल किया। कल्ललुरी सैनाध श्रीमठ दूसरे और ईशान खंडेलवाल तीसरे टॉपर बने।