JEE Advanced Answer Key 2022: जेईई एडवांस 20222 परीक्षा (JEE Advanced) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे की ओर से 28 अगस्त 2022 को किया गया था।
बता दें कि रिस्पॉन्स शीट 1 सितंबर 2022 को जारी की गई थी। जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 4 सितंबर 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों के निपाटरे के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की चेक कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5. 30 बजे तक चली थी। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत किया गया था।
How to Check JEE Advanced Answer Key 2022: ऐसे करें चेक
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए JEE Advanced Answer Key 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।