JEE Advanced 2022 Registration: आईआईटी जेईई एडवांस 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए 12 अगस्त 2022 तक पंजीकरण कर सकते है।
आईआईटी जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को होगी और एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोविजनल आंसर- की 1 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को 4 सितंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा।वहीं रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को घोषित किया जाएगा।
जेईई एडवांस पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एक आधिकारिक पहचना पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाएं। एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं।
How to Apply JEE Advanced 2022: ऐसे करें पंजीकरण
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JEE Advanced 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4.आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
5.अब सबमिट करें और अंतिम में प्रिंट निकाल लें।