जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार: अपराध की खबरों में अक्सर ऐसे शब्द पढ़ने या सुनने को मिलते हैं। यह शब्द सुनते ही मन में किसी ऐसे अपराध या कृत्य की छवि उभरती है जो न केवल अमानवीय हो, बल्कि समाज को झकझोर देने वाला भी हो। ‘जघन्य’ केवल एक सामान्य विशेषण नहीं है, बल्कि इसका अपना गूढ़ अर्थ और भाव है।

सही हिंदी: जानिए ‘विसर्जन’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

जनसत्ता.कॉम की ‘सही हिंदी’ मुहिम का उद्देश्य ऐसे ही शब्दों को सामने लाना है, जिनका प्रयोग हम प्रतिदिन की जिंदगी में करते हैं, लेकिन जिनके सही अर्थ और सही संदर्भ को लेकर स्पष्टता कम होती है। आज की कड़ी का शब्द ‘जघन्य’ है।

सही हिंदी: जानिए ‘जीर्ण-शीर्ण’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

शब्द-व्युत्पत्ति

जघन्य शब्द संस्कृत मूल का है। इसे संस्कृत से हिंदी में लिया गया है। यह जघन (कमर, निचला हिस्सा, पीछे का भाग) और यत् प्रत्यय से बना है। इसका अर्थ सबसे बुरा, नीच, घिनौना या हिंसक होता है।

सही हिंदी: जानिए ‘लास’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

अर्थ

जघन्य’ का अर्थ अत्यंत घृणित, निंदनीय, क्रूर और अमानवीय है। यह शब्द विशेष रूप से गंभीर अपराध, निर्मम हिंसा, अमर्यादित कृत्य, मानवता को शर्मसार करने वाले कार्यों के लिए इस्तेमाल होता है।

सही हिंदी: जानिए ‘हतोत्साहित’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, संधि-विच्छेद, व्युत्पत्ति और उदाहरण

सही प्रयोग

  • अदालत ने अभियुक्त के जघन्य कृत्यों के लिए उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई।
  • आतंकियों ने जघन्य अपराध करते हुए निर्दोष लोगों की जान ले ली।
  • बच्चों के साथ दुर्व्यवहार को समाज एक जघन्य अपराध मानता है।
  • विपक्षी दल ने इस भ्रष्टाचार को जघन्य बताते हुए इस्तीफे की मांग की।
  • महिला के साथ किया गया अपराध एक जघन्य कृत्य था।
  • यह मानवता के खिलाफ किया गया जघन्य अत्याचार है।

सही हिंदी: जानिए अभिनंदन’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

कहां प्रयोग से बचें

  • जघन्य शब्द का प्रयोग सामान्य गलतियों या छोटी भूलों के लिए करना उचित नहीं है। उदाहरण के तौर पर- यह जघन्य गलती हो गई। उसने जघन्य भूल कर दी।
  • यहां सही प्रयोग होगा- यह बड़ी गलती हो गई। उससे गंभीर भूल हो गई।

सही हिंदी: जानिए ‘उज्ज्वल’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

जघन्य और घृणित में अंतर

‘जघन्य’ एक अत्यंत नीच और अमानवीय कृत्य है, जबकि ‘घृणित’ ऐसा कार्य जिससे घृणा पैदा हो। हर जघन्य कृत्य घृणित होता है, लेकिन हर घृणित कृत्य जघन्य नहीं होता।

सही हिंदी: जानिए ‘निर्विवाद’ का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

अभिप्राय

‘जघन्य’ हिंदी का एक सशक्त शब्द है, जो किसी कृत्य की क्रूरता और अमानवीयता को गहरे भाव के साथ व्यक्त करता है। सही हिंदी का उद्देश्य यही है कि शब्दों का प्रयोग उनके सही अर्थ और भाव के अनुरूप किया जाए, ताकि भाषा न केवल शुद्ध, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार भी बनी रहे।

सही हिंदी: जानिए ‘सहचर’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण